जिला पुलिस गरियाबंद ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर राशि आहरण करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार । 

कोतवाली पुलिस गरियाबंद की त्वरित कार्यवाही 24 घण्टे के भतीर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

आरोपियों के कब्जे से मिले 31 नग एटीएम कार्ड एवं 5200 रू0 नगदी

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला गरियबांद के सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत् नगर में स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा गरियाबंद का है। जहां गरियाबंद शाखा प्रबंधक हरिराम ध्रुव ने थाना गरियाबंद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06. 2023 तथा 23.06.2023 को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शाखा के परिसर में लगे एटीएम मशीन में छेड़खानी कर 3,46,500/-रू0 आहरण कर धोखधड़ी किये हैं। जिसके बारे में सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला गरियबांद के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल के दिशा-निर्देश, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में प्रभारी सिटी कोतवाली के हमराह सायबर सेल की सुयंक्त रूप से विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोपी तलाश के दौरान जिले के सभी शाखा प्रबंधकों के साथ मिटिंग कर एटीएम एवं सीसीटीव्ही पर विशेष नजर रखे जाने आवश्यक सुझाव दिया गया था। इसी दरम्यान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा गरियाबंद के एटीएम में दिनांक 19.07.2023 के शाम को एक व्यक्ति एटीएम फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा था। जिसकी हरकत सीसीटीव्ही फुटेज में रिकार्ड हो गयी। इस सूचना को बैंक मैनेजर हरिराम ध्रुव ने विशेष टीम को दिया। तदुपरान्त् विशेष टीम के द्वारा शहर में नाकाबंदी कर सघन जांच किया गया। इस दरम्यान बस स्टैण्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। जो बताया कि अपने दो साथियों के साथ गरियाबंद में बैंक फ्रॉड कर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से आया था । संदिग्ध व्यक्ति के निशांदेही पर उनके अन्य दो साथियों को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ करने पर गरियाबंद एवं राजिम में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर धोखधड़ी करना स्वीकर किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 31 नग एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 5,200/-रू0 जप्त किया गया है। जिसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

धोखधड़ी के इस मामले का खुलासा करने तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तरी करने में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक डिगेश्वर साहू, आरक्षक मुरारी यादव, योगेश ठाकुर, डिगेश्वर साहू, कुंदन जगने, रवि सोनवानी, नरेन्द्र कर्ष तथा विशेष टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक अंगद राव वाघ, सतीश यादव, जयप्रकाश मिश्रा, आरक्षक सुशील पाठक, रवि सिन्हा, यादराम ध्रुव की विशेष भूमिका रही । 

गिरफ्तार आरोपी :- 01.गोविंद कुमार पिता भीखा प्रसाद उम्र 24 साल ग्राम केशी थाना बरौर जिला कानपुर उ0प्र0, 02. अभिषेक यादव पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 23 साल ग्राम मौसमपुर मौरारा, थाना व जिला कन्नौज उ0प्र0, . कौशल किशोर पिता शिवनाथ लोधी उम्र 23 साल ग्राम भड़हा थाना ठठीया जिला कन्नौज उ0प्र0 03. जप्त सामग्री :- 31 नग एटीएम कार्ड, नगदी रकम 5200/-रू0

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version