गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) एनएसएस कैम्प में शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के भूगोल विभाग में अध्ययनरत एम.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा इंद्राणी साहू पिता संतराम साहू ग्राम गोरेगांव का चयन हुआ है। यह कैम्प 18 मार्च से 24 मार्च तक विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पूरे राज्य से चयनित स्वयं सेवक भाग लेंगे। यह चयन डॉ.एलएस गजपाल रासेयो समन्वयक, डॉ.टीएस सोनवानी जिला समन्वयक गरियाबंद के मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के तलवारे, कार्यक्रम अधिकारी सत्यम कुमार कुम्भकार, भूगोल विभागाध्यक्ष एस.के बंजारे एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी है।
There is no ads to display, Please add some


