गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शहर कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा आज कांग्रेस भवन गरियाबंद में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धाजली दी गई  महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह की कार्यों को याद करते हुए बताया गया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह वर्ष 1932 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गरीब परिवार में जन्म हुआ था वर्ष 1947 के बाद उनके परिवार भारत आ गया था शासकीय स्कॉलरशिप प्राप्त कर उन्होंने शिक्षा ग्रहण की क्रमब्रिज विश्वविद्यालय से  उपाधि प्राप्त की थी डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 1991 में यूजीसी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए एवं रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर  पर आसीन रहे डॉक्टर पी सी नरसिम्हा राव सरकार में बतौर वित्त मंत्री रहते हुए जब पूरा विश्व आर्थिक संकट से जूझ रहा था तब उन्होंने आर्थिक विकास के जनक माने जाते हैं वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे

भारत की अर्थव्यवस्था सुधार में उनका खास योगदान- प्रेम सोनवानी 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद शहरध्यक्ष ने कहा- आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार रहे मनमोहन सिंह ने वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक अपने प्रधानमंत्री काल में मनरेगा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, आधार योजना, परमाणु करार और आरटीई जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने की बुनियाद रखी।अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा -“देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन होने की खबर अति-दुखद. भारत की अर्थव्यवस्था सुधार में उनका खास योगदान रहा, वे नेक इंसान थे.आगे श्री सोनवानी नने भावुक होते हुए कहा”सियासत में सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया. यह सूचना बेहद पीड़ादायक है. आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं. यह देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी सेवादल अध्यक्ष अवध राम यादव जैनेंद्र कुमार पार्षद ज्योति साहनी सविता गिरी दिलेश्वर देवांगन बाबा सोनी सुमन देवांगन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version