गरियाबंद में भगवा लहर, भाजपा ने नगर पालिका में जमाई धाक!,अध्यक्ष सहित 15 में से 9 वार्डों में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस सिमटी 4 सीटों पर, विजयी पार्षदों का भव्य स्वागत, देखें किसे मिले कितने वोट

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष सहित 15 में से 9 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस महज 4 सीटों तक सिमट गई। वहीं, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी। भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजयी पार्षदों का स्वागत ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया।

नगर पालिका गरियाबंद में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भाजपा के रिखीराम यादव ने कांग्रेस के गैंदलाल सिन्हा को 164 मतों से हरा दिया है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रिखीराम यादव को 3418 और कांग्रेस प्रत्याशी गैंदलाल सिन्हा 3258 मत मिले। इसके साथ ही निकाय में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने में नया रिकार्ड कायम किया है। मालूम हो इसके पहले अब्दुल गफ्फार मेमन और श्रीमति मिलेश्वरी साहू भी अध्यक्ष चुने गए थे। रिखीराम यादव इसके पहले वॉर्ड 11 के पार्षद थे।

इसके पहले आज सुबह नगर के गांधी मैदान स्थित मंगला भवन में सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले डाक मतों की गिनती की गई। फिर अध्यक्ष पद के लिए 15 वार्डो में मतों की गिनती हुई। डाक मतों में रिखीराम राम यादव को 4, गैंदलाल सिन्हा को 0 और नोटा को 4 मत मिले। डाक मतों से भाजपा 4 मतों से आगे रही। भाजपा अध्यक्ष को 9 वार्डो में बढ़त मिली। 6 वार्डो में कांग्रेस आगे रही।

वार्डवार नतीजे: • भाजपा ने 9 वार्डों में परचम लहराया: वार्ड 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13 और 15 • कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष: वार्ड 1, 4, 6 और 7 • 2 निर्दलीय प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत: वार्ड 2 और 12

गरियाबंद नगर पालिका वॉर्ड 1 संदीप सरकार कांग्रेस 269 राधेश्याम सोनवानी भाजपा 133

वॉर्ड 2 निरंजन प्रधान निर्दलीय 118 प्रकाश यादव भाजपा 114 घनश्याम यादव निर्दलीय 96 ऐश्वर्य यदु कांग्रेस 76

वॉर्ड 3 श्रीमति रेणुका साहू भाजपा 220 श्रीमति विमल साहू कांग्रेस 207

वॉर्ड 4 श्रीमती शीला टांडी कांग्रेस 200 श्रीमती गीता जगत निर्दलीय 132 श्रीमति खूबसुरती नेताम भाजपा 66

वॉर्ड 5 विष्णु मरकाम भाजपा 240 वरुण ध्रुव कांग्रेस 211

वॉर्ड 6 छगन यादव कांग्रेस 311 पारस देवांगन भाजपा 192

वॉर्ड 7 श्रीमती पार्वती ध्रुव कांग्रेस 248 श्रीमति टिमेश्वरी ध्रुव भाजपा 217

वार्ड 8 खेमसिंह बघेल भाजपा 295 योगेश बघेल कांग्रेस 230

वॉर्ड 9 श्रीमति मधु देवांगन भाजपा 244 सुश्री गुरनूर कुकरेजा कांग्रेस 173

वॉर्ड 10 सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा 227 सुरजीत कुटारे 64

वॉर्ड 11 आसिफ मेमन भाजपा 453 मुकेश रामटेके कांग्रेस 78

वॉर्ड 12 पुरषोत्तम यादव निर्दलीय 153 वंश गोपाल सिन्हा भाजपा 130  उत्तम सोनी कांग्रेस 127

वॉर्ड 13 श्रीमती बिन्दु सिन्हा भाजपा 100  हेमलता सिन्हा निर्दलीय 95 मुकेश पाण्डेय कांग्रेस 54

वॉर्ड 14 श्रीमति पुष्पा साहू भाजपा 159 श्रीमति प्रतिभा पटेल कांग्रेस 105

वॉर्ड 15 सूरज सिन्हा भाजपा 134  जुनेद खान कांग्रेस 123 ऋतिक सिन्हा निर्दलीय 84

 

वार्डवार नतीजे:

• भाजपा ने 9 वार्डों में परचम लहराया: वार्ड 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13 और 15

• कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष: वार्ड 1, 4, 6 और 7

• 2 निर्दलीय प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत: वार्ड 2 और 12

सबसे रोचक मुकाबला वार्ड 15 में रहा, जहां भाजपा के सूरज सिन्हा ने 134 वोट हासिल कर सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, वार्ड 11 से भाजपा के आसिफ मेमन ने 453 वोटों के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के मुकेश रामटेके महज 78 वोट ही जुटा सके।

रिखी राम यादव ने भी दिलाई भाजपा को बड़ी जीत

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखा। वार्ड 8 में भाजपा को 350 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को मात्र 171 वोट ही मिले। वहीं, वार्ड 6 और 7 में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा और कांग्रेस के वोटों में मामूली अंतर रहा।

चुनाव में नगर के 15 वार्डों में से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। कांग्रेस वार्डों में आगे रही।

वॉर्ड 1 भाजपा 209 को कांग्रेस को 267

वॉर्ड 2 भाजपा को 224 कांग्रेस को 167

वॉर्ड 3 भाजपा को 289 कांग्रेस को 168

वॉर्ड 4 भाजपा को 251  कांग्रेस को 220

वॉर्ड 5 भाजपा को 253 कांग्रेस को 207

वॉर्ड 6 भाजपा को 270  कांग्रेस को 228

वॉर्ड 7 भाजपा को 247  कांग्रेस को 264

वॉर्ड 8 भाजपा को 350 कांग्रेस को 171

वॉर्ड 9 भाजपा को 258 कांग्रेस को 159

वॉर्ड 10 भाजपा को 222 कांग्रेस को 169

वॉर्ड 11 भाजपा को 286 कांग्रेस को 238

वॉर्ड 12 भाजपा को 149 कांग्रेस को 349

वॉर्ड 13 भाजपा को 108 कांग्रेस को 229

वॉर्ड 14 भाजपा को 179 कांग्रेस को 217

वॉर्ड 15 भाजपा को 123 कांग्रेस को 205

पार्षद में भी भाजपा का दबदबा

निकाय चुनाव में नगर के अधिकांश वॉर्ड में भाजपा का दबदबा रहा। भाजपा ने 15 में से 09 , कांग्रेस ने 04 और 02 में निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

भाजपा की इस शानदार जीत ने नगर पालिका में उसका दबदबा और मजबूत कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि भाजपा नेतृत्व नगर विकास को लेकर क्या नए कदम उठाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version