जागव वोटर जाबो के अंतर्गत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद अंतर्गत नगरीय निकायों में स्थानीय निर्वाचन से पूर्व  मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के द्वारा सभी निकायों को छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। इसी कड़ी में गरियाबंद नगर में आज नगर पालिका गरियाबंद के सभी सफाईकर्मियों के द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीएमओ के नेतृत्व में अपने शहर के मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिये प्रेरित करने हेतु जागव वोटर जाबो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरुकता शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार डोनेश्वर साहू, सुश्री अवंतिका गुप्ता और नगरपालिका गरियाबंद सीएमओ चंदन मानकर उपस्थित रहे।

        विदित हो कि आगामी स्थानीय निकायों के निर्वाचन से पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत नगरीय निकायों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर को किया गया है। 23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नागरिकों को दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागव वोटर जाबो अभियान चलाया जा रहा है। जिला गरियाबंद में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद दीपक अग्रवाल के द्वारा जिले के सभी निकायों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु सभी सीईओ और सीएमओ को उनके निकायों के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version