गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ का पहला लोक तिहार हरेली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनाए जा रहे हरेली महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ियाँ ओलंपिक उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री शिव डहरिया शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डहरिया ल ने पारंपरिक खेलों में भी भाग लिया। इस त्योहार को राज्य सरकार पहली बार प्रदेश स्तर पर मना रही है। इस त्योहार को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिसमें कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। राज्य सरकार ने इस त्योहार को मनाने की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी थी। मंत्री डहरिया ने इस त्यौहार के आयोजन के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी भी दी गई।

गौरतलब है कि त्यौहार वाले दिन को भूपेश सरकार पहले ही अवकाश घोषित कर चुकी है। । छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से आज तक इस त्यौहार को इतने बड़े स्तर पर नहीं मनाया गया है।ऑकसन हाल में आयोजित हरेली उत्‍सव में कैबिनेट मंत्री डहरिया के साथ और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सी-मार्ट, कई दुकानों में इस बार गेड़ी विक्रय किया जा रहा है। लोगों की मांग के मद्दनेजर स्व-सहायता समूहों ने इस बार बड़ी तादाद में गेड़ी का निर्माण किया है।

गांव से लेकर शहरों तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रचे-बसे इस त्यौहार में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। इस मौके पर सीएम बघेल हरेली के दिन आज छत्तीसढ़िया ओलिंपिक की शुरूआत हुई।

मंत्री शिव कुमार डहरिया ने हरेली तिहार की शुभकामनाएं दी

मंत्री डहरिया ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। साथ ही पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने की अपील की है। हरियाली के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को निश्शुल्क पौधे उपलब्ध कराएं जाएंगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version