मैनपुर (गंगा प्रकाश)।  ब्लॉक मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत जांगड़ा में आम जनता के बीच में पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव जी ग्राम जांगड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्या से अवगत कराये  जिसमें पुल पुलिया ,बिजली, सड़क के समस्याओं से अवगत हुए । आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार गांव गरीब किसान मजदूर की सरकार है किसानों के हित में कार्य कर रही है गरीब मजदूरों के हित में कार्य कर रही है गांव गांव में विकास की गंगा बहाने के लिए कटिबद्ध हैं क्योंकि किसान पुत्र हर गरीब मजदूरों की पीड़ा को समझती है ऐसे हमारे मुख्य भूपेश बघेल जी हैं गांव में किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझे तत्काल कार्यकर्ता एवं स्वयं आकर के मुझे अवगत कराएं ताकि आप लोगों की समस्याओं को प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाउंगा और सभी समस्याओं को निराकरण हल करने की हर संभव कोशिश मेरी रहेगी बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं जो निष्क्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं जिसके खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रही है यह बड़ी दुर्भाग्य है आने वाला विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कि हाथ को मजबूत कीजिए और कांग्रेस प्रत्याशी जिताएं ताकि छोटी-बड़ी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं सहित बड़ी योजनाओं के लाभ भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। और ग्रामीण क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़े यही मंशा हमारे प्रदेश की मुख्य एवं कांग्रेस की नीति रीति ही है।

प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्राम पंचायत सरपंच हेमंत नेताम उपसरपंच भानु सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री नेयाल नेताम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सामंत शर्मा, फडीन्द्र ठाकुर,जगबंधु सिन्हा ,दल्लूराम यादव,हुकुम सिंग देवनसी, ललित राम ,समस्त ग्रामवासी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version