गरीब परिवार के बच्चों का निजी शालाओं में प्रवेश लेने आरटीई का पोर्टल बंद, पालक परेशान 1 मार्च से प्रारंभ होना था आवेदन
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अंचल के गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने 1 मार्च से ऑनलाईन आवेदन करने छ.ग. शासन के शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल जारी कर आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना था। पालकों ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की पंजीयन का पोर्टल पहले ही दिन से बंद है। इसकी वजह ऑनलाइन आवेदन में हुए कुछ त्रुटियों को बताया गया है। अभिभावक बार बार पोर्टल सर्च कर रहे है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभिभावक परेशान हो रहे है। अभिभावकों की ओर से आरटीई का पोर्टल खोलने के बाद स्टूडेंट पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करने पर पंजीयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है, बल्कि पोर्टल पर आवश्यक नोट लिख हुआ प्रदर्शित हो रहा है। इसकी वजह ऑनलाइन आवेदन में हुए त्रुटियों को बताया गया है। इस संबंध में पोर्टल में सूचना दी गई है। पोर्टल में उल्लेख किया गया है कि वर्श 2025-26 में ऑनलाईन आवेदनों में हुए त्रुटियों को दृश्टिगत रखते हुए आरटीई पोर्टल में आवश्यक सुधार किया जा रहा है। पोर्टल में सुधार उपरांत ऑनलाइन आवेदन हेतु खोल दिया जाएगा, जिसकी पृथक से सूचना दी जाएगी। इससे अभिभावक बार बार पोर्टल पर पहुंच रहे है। पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे है। अभिभावक संदेह व्यक्त कर रहे है समय में आवेदन नहीं हुआ ता उनके बच्चों को निजी शालाओं में निःशुल्क पढ़ाई करने की सुविधा का लाभ मिलने में कठिनाई बढ़ जावेगी। वैसे भी फारमेटी को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी होती है।
There is no ads to display, Please add some


