गर्मियों के दिन में पशु पक्षियों को जरूर पिलाए पानी,अपने घरों के छत पर भी रखे पानी
सारंगढ़(गंगा प्रकाश)। जिले के बरमकेला और सारंगढ़ रास्ते के मध्य गोमर्डा अभ्यारण जंगलों में इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग में पदस्थ लाइनमैन मदन सिदार व उनके साथियों द्वारा पुराने तेल के डिब्बों को जलपात्र बनाकर जंगल के अगल बगल सड़क किनारे पंछियों को पानी पिलाने पेड़ो पर लटका कर पानी पिलाया जाता है।
जब कल पत्रकार सुधीर चौहान और उनके परिवार इसी रास्ते सारंगढ़ जा रहे थे तभी पत्रकार सुधीर चौहान और उनकी धर्मपत्नी सुनीता चौहान ने सभी डिब्बों पर पंक्षियो के लिए पानी पिलाने पानी डाला गया। पत्रकार सुधीर चौहान लगभग सात आठ वर्षो से गर्मियों के दिनों में जब भी इस रस्ते से गुजरते है वे पंक्षियो के लिए पानी बॉटल में पानी लेकर पंक्षियों को पानी पिलाने का पुनीत कार्य करते आ रहे हैं। श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी अपने घर के क्षत में भी पंक्षीयो के लिए दाना और पानी का व्यवस्था करते आ रहे है। गर्मी दिनों के साथ साथ वे सभी दिन कबूतर व अन्य पंक्षियो के लिए दाना पानी का हर दिन व्यवस्था करते है। श्री चौहान कहते है हमारा थोड़ा सा प्रयास घर व जंगल के आस पास उड़ने वाले पंक्षियों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। अपील: हमारा लोगो से अपील है कि जहाँ भी पंछियों को पानी पिलाने का मौका मिला तो पशु पंक्षियों को पानी जरूर पिलाये एवं हर संभव दाना पानी की व्यवस्था करने का प्रयास करें।
There is no ads to display, Please add some


