दंतेवाड़ा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम लखमा कवासी (24) है, जो परचेली गांव का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से इसका अपने चाचा हांदा कवासी (45) के साथ कुछ विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले गांव में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। पहले जमकर गाली-गलौच हुई, फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
जिसके बाद हांदा ने आक्रोश में आकर अपने पास रखे कुल्हाड़ी से भतीजे पर हमला कर दिया। शरीर में सिर, हाथ, पीठ समेत अन्य जगह पर वार किए। जिससे लखमा कवासी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद चाचा मौके से भाग गया था। मृतक के बड़े भाई मासा कवासी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश करनी शुरू की। जिसके बाद अब उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी के पास से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
There is no ads to display, Please add some
