गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर सहित ग्रामीण अंचलो में इन दिनों शराब व गांजे की अवैध बिक्री का कारोबार जोरो पर है नगर के वार्ड क्रं. 01 से लेकर 15 तक मिलीभगत के चलते जमकर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। गांजे व्यवसायियों को खुली छूट मिल चुकी है। बेखौफ नाबालिग इस कार्य को अंजाम दे रहे है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रही है। सरकार चाहे किसी की हो नगर में गांजे के बड़े सौदागर तक पुलिस की हाथ नहीं पहुंच पाया है। जबकि नगर के अधिकांश स्थानों पर गांजे की कश लगाते नशेडी आसानी से देखे जा सकते है। नगर के वार्ड क्रं. 01, 02, 05, 07, 08, 13, 14 एवं 15 में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जगह जगह शराब व गांजे की अवैध बिक्री के चलते कमसीन उम्र के बच्चे नशाखोरी के शिकार हो रहे है यही कारण है कि कुछ समय से नगर में आसामाजिक तत्वों की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। असामाजिक बुराईयों पर पुलिस चुप्पी साधे किसी बड़े वारदात के इंतेजार में है। पुलिस रिकार्ड को खंगाला जाय तो अभी तक शराब व सटटे पर छुटपुट कार्यवाही के अलावा गांजे पर तो बड़ी कार्यवाही का रिकार्ड ही नहीं है जबकि गांजा तस्कर बेखौफ होकर बिक्री को अंजाम दे रहे है नशाखोरो ने सार्वजनिक स्थलों को कब्जे में लेकर गांजे का अडडा बनाए रखा है ऐसे में इनके हरकतों से नागरिकों को काफी परेशानियों उठानी पड़ती है। नगर व ग्रामीण अंचलो में चल रहे गांजे व शराब की अवैध बिक्री का अडडा व बेचने वाले तक की खबर होने के बावजूद पुलिस आज तक कार्यवाही करने दम नहीं दिखा पायी है पुलिस रिकार्ड को खंगाला जाय तो नगर में आज तक एक भी गांजे के बड़े कारोबारी के उपर कार्यवाही नहीं की जा सकी है। यही कारण है कि पुलिस उपर सीधे उंगली उठना लाजिमी हो जाता है। नगर के विभिन्न स्थानों के साथ ही सार्वजनिक स्थलो पर बेखौफ होकर छोटे से लेकर बड़े उम्र तक के लोगों को गांजे का कश लगाते आसानी से देखा जा सकता है अगर इन्हीं की धर पकड़कर पूछताछ की जाय तो बड़े तस्कर तक पुलिस पहुंच सकती है।
There is no ads to display, Please add some


