फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम लोहरसी कोपरा सहित क्षेत्र के पुरे गांव गली चौक चौराहे मे प्रथम पूजनीय भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा का विशेष पर्व मंगलवार को गणेश चतुर्थी से शुरू हो गया। 10 दिन चलने वाले गणेश उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने मिला। विधि विधान के साथ घर.घर विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गाजे बाजों के साथ भक्त मंगलमूर्ती मोरिया के जयकारे लगाते हुए गणेश प्रतिमाओं को अपने साथ ले गए। इस दौरान भगवान गणेश की जयकारों से गांव की सड़कें गूंज उठी। हर घर में मंगल कामना के साथ विघ्नहर्ता की स्थापना की गई है। गणेश स्थापना का दौर सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त में गणेश उत्सव समितियों द्वारा अलग.अलग स्थानों पर विशेष पूजा पाठ के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। स्थापना देर शाम तक चलता रहा। इसी तरह घरों में भी लोगों मंगलमूर्ती की स्थापना की गई है। शाम को गांव की हर लगी और सड़क गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठी। बड़ी संख्या में भक्तों ने पंड़ालों में पहुंचकर भगवान की मंगल आरती की। इस दौरान जगह.जगह प्रसाद वितरण किया गया।  गणेश उत्सव शुरू होते ही गांव में संचालित मिठाई की दुकानों पर तरह.तरह के मोदक रखे नजर आ रहे हैं। विघ्नहर्ता को मोदक का भोग लगाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मोदक खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा गिफ्ट आइट की दुकानों पर लोग साज सज्जा का समान खरीदते नजर आए। गांव के साथ.साथ घर घर में गणेश उत्सव की धूम हैं। लोग ट्रेक्टर.ट्राली से भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश प्रतिमाओं को ले जाते नजर आए। ग्राम लोहरसी के टिकरापारा चौक मंगलबजार चौक  महावीरचौक  शीतला चौक शांति चौक बस स्टैंड चौक स्वरस्वती चौक और माँ भवानी चौक सहित घर घर मे भगवान गणपति स्थापना कर सुख समृद्धि की कामना की। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version