फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर से लगे पीछे से गांव बरभाठा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने बड़ी संख्या में योग किया। सुबह से बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोग योग करने पहुंचे। इतना ही नहीं बल्कि गांव के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर भी रखा गया है। छोटे से गांव में योग कर निरोग रहने का संदेश ग्रामीण दे रहा है। पहला योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को अमेरिका द्वारा मंजूरी दी। जिसके बाद हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।
There is no ads to display, Please add some


