अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। शासकीय विभाग जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर दो बेरोजगार युवकों  अपने झांसे में लेकर कुल 5,90,000 रूपये की ठगी करने के आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी भुनेश्वर प्रसाद साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 कसडोल द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी बृजलाल साहू द्वारा जंगल सफारी में गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर मुझसे 2,40,000 रूपये तथा एक अन्य व्यक्ति नरोत्तम साहू से 3,50,000 रूपये ठगी कर लिया गया। इस प्रकार दोनों युवाओं से ठगी कर कुल 5,90,000 की रकम आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर सिंह ठाकुर के माध्यम से आरोपी लेन्स लोट सागर को दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 796/2022 धारा 420 , 468 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है। प्रकरण मे थाना कसडोल से निरीक्षक रितेश मिश्रा , उप निरीक्षक एस.आर.नायक , आरक्षक रामलाल कैवर्त एवं सूरज राजपूत की पुलिस टीम द्वारा आरोपी लेन्स लोट सागर को ग्राम पिरदा( रायपुर) से हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा जंगल सफारी में गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बृजलाल एवं परमेंदर सिंह ठाकुर के साथ मिलकर युवाओं से ठगी कर उक्त रकम लेना स्वीकार किया गया। आरोपी से ठगी किये गये रकम से खरीदा गया एक एसकोटा कार क्रमांक सीजी 07 एम 7812 जप्त किया किया गया है। प्रकरण में आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपी – 

लेन्स लोट सागर उम्र 30 वर्ष निवासी पी -03 सी , 512 सेक्टर 27 नया रायपुर थाना राखी जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version