छुरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम गिधनी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला मंदिर प्रांगण में सावन महीना का मास परायण प्रथम दिवस से प्रारंभ हुआ है श्रावण माह में पूरे एक माह प्रतिदिन शाम को मंत्रोच्चारण स्तुति के साथ श्री रामचरित मानस मास परायण पाठ किया जा रहा है।इस वर्ष दो सावन होने पर पूरे एक माह तक मानस परिवार विगत वर्षों से सावन पाठ करते आ रहे हैं।विदित हो कि ग्रामीण अंचलों में यह परंपरा कोई वर्षों से चली आ रही थी जिसे मानस परिवार द्वारा विगत वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।जिसमें ग्रामीण जनों का विशेष सहयोग प्राप्त होता है।सावन मास में शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्नना कर मनौती पूर्ण करने की परंपरा चली आ रही है कोई जल चढ़ाकर कोई कांवर यात्रा तो कोई तीर्थाटन करके अपने को धन्य करते हैं।इसी प्रकार राम भक्तों द्वारा रामचरितमानस पाठ करके अपने को धन्य करने तथा संसार को पवित्र करने का कार्य किया जाता है।मानस परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा विधि विधान से संकल्प कराकर पाठ प्रारंभ कराया और सावन मास परायण रामायण का प्रथम सामूहिक पाठ किया गया पाठ करने वाले में से प्रमुख रूप से कोमल सिंह ठाकुर,पुनितराम ठाकुर,गोर्वधन ठाकुर गैदलाल ठाकुर,लेखराम ठाकुर,यादराम ठाकुर,चेतन ठाकुर उमेश ठाकुर,लेखराम ठाकुर,खामेश्वर,झनक,यादि लोग पाठ किया जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some


