अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)– मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों की घोषणा करते हुये कहा कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीटों के लिये वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिये राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। गुजरात में 142 सामान्य , 17 एससी और 23 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिये नोटिफिकेशन 05 नवंबर को जारी होगा। उम्मीद्वारों के पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर होगी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर तक होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। पहले चरण में 01 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण की 93 सीटों के लिये नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होगा। उम्मीद्वारों के पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर तक होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। दूसरे चरण में 05 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं सभी 182 सीटों पर चुनाव का नतीजा 08 दिसंबर को आयेगा। दिल्ली में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मोरबी की घटना के पीड़ितों के प्रति हम दुख जताना चाहते हैं , उनको हम श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने गुजरात चुनाव की घोषणा में देरी करने में पक्षपात की विपक्ष की आलोचना को भी दरकिनार करते हुये दलील दी कि आयोग को मौसम, विधानसभा के कार्यकाल की अंतिम तिथि और आदर्श आचार संहिता लागू होने के दिन सहित कई चीजों में संतुलन बिठाना होता है। इस संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और आयोग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 49089765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 25336610 पुरुष और 23751738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 1162528 नये मतदाता पंजीकृत हुये हैं , जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। इनमें 4.6 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। मतदान के लिये कुल 51782 मतदान केंद्र बनाये गये हैं ,  इनमें 34276 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 17506 मतदान केंद्र शहरी इलाकों में होंगे। उन्होंने बताया कि गुजरात चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात चुनाव में दिव्यागों के लिये 182 पोलिंग स्टेशन बनाये जायेंगे। वहीं सिर्फ महिलाओं के लिये 1274 मतदान केंद्रों का विशेष इंतजाम किया जायेगा। कोरोना पीड़ितों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी। सभी जिलाधिकारियों को एक सोशल मीडिया टीम बनाने के निर्देश दिये गये हैं। गिर सोमनाथ जिले के मधुपुर जंबूर में सिर्फ एक मतदाता के लिये पंद्रह चुनाव कर्मियों की टीम भेजी जायेगी। पचास फीसदी मतदान केंद्रों का लाईव प्रसारण किया जायेगा , वहीं 33 पोलिंग बूथों पर युवा पोलिंग टीम होगी। चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर शीघ्रताशीघ्र जवाब दिया जायेगा। सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं।

पिछली चुनाव में कांग्रेस ने दी थी कड़ी टक्कर

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं , बहुमत के लिये 92 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99 , कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 68 , सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54 , उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 28 सीटें आती हैं। 

त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना 

पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है , लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आयेंगे। ऐसा इसलिये क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version