फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नही होती जिसके अन्दर प्रतिभा छुपी होती हैं वह निकलकर एक न एक दिन सामने आ ही जाती हैं ऐसे ही प्रतिभा को तराशने का पहल जिला बाल संरक्षण ईकाई महिला एवं बाल विकास समिति एवं शिक्षा विभाग गरियाबंद जिला शिक्षा विभाग कलेक्टर आकाश छिकारा संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्याम डीएमसी खेल सिंग नायक की सफल नेतृत्व एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी विकासखंड श्रोत समन्वयक टिकेन्द्र कुमार यदु मेघा संकुल स्तरीय सुपर गर्ल प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र हायर सेकेण्डरी स्कूल गुण्डरदेही में रामाधीन ध्रुव जनपद सदस्य कुमार सिंह ध्रुव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही कुमान सिंह ध्रुव संकुल प्राचार्य साधू राम ध्रुव संकुल प्राचार्य सोनासिल्ली कृषलाल साहू पूर्व सरपंच गुण्डरदेही की उपस्थिति के बीच मेघा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया उक्त आयोजन में पांच संकुल केन्द्र गुण्डरदेही परसदाकला जामगांव सोनासिल्ली और बोरिद के प्रतिभागी छात्राएं जो अपने संकुल केन्द्र में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगिता में सहभागी थी जो अलग.अलग विधाओं में पेंटिंग स्वरचित कविता भाषण नृत्य वाद्य यंत्र गायन शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात राजकीय गीत के साथ शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर संकुल श्रोत समन्वयक टिकेन्द्र कुमार यदु फिंगेश्वर ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुपर गर्ल शिक्षा विभाग का एक अनुकरणीय पहल है इस आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा सकता है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों के अन्दर छुपी प्रतिभा निखारना जिन्हें उचित मंच प्रदान करना जो आगे चलकर स्वालम्बी एवं आत्मनिर्भर बनकर अपने माता पिता एवं समाज का नाम रोशन करते हुए अपनी एक विशेष पहचान मिले बेटियों के अन्दर छुपी प्रतिभा निखारने का अच्छा मंच साबित हो रहा जिसके तहत अलग अलग विधाओं में अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा मंच साबित हो रहा है। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम नृत्य संकुल केन्द्र बोरिद गायन संकुल केन्द्र बोरिद भाषण संकुल केन्द्र गुण्डरदेही चित्रकला संकुल केन्द्र परसदाकला माध्यमिक स्तर पर नृत्य संकुल केन्द्र बोरिद गायन संकुल केन्द्र जामगांव भाषण संकुल केन्द्र परसदाकला चित्रकला संकुल केन्द्र परसदाकला कविता पाठ संकुल केन्द्र जामगांव वाद्ययंत्र संकुल केन्द्र बोरिद हायर सेकेण्डरी स्कूल से नृत्य संकुल केन्द्र परसदाकला भाषण संकुल केन्द्र बोरिद गायन संकुल केन्द्र गुण्डरदेही कविता पाठ संकुल केन्द्र गुण्डरदेही चित्रकला संकुल केन्द्र बोरिद वाद.विवाद संकुल केन्द्र परसदाकला पूरे आयोजन को सफल बनाने में संकुल समन्वयक दिनेश सोनी छगन दीवान चुम्मन लाल सिन्हा जामगांव पोषण सोनकर टोकेश साहू नरेंद्र ध्रुव जी एफ खान रामचरण दीवान का विशेष सहयोग रहा पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानू राम निषाद ने किया।
गुण्डरदेही मेघा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सुपर गर्ल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ में प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी हुनर एवं कला शैली से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
