फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड की शासकीय हाईस्कूल गुण्डरदेही में स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत छात्रों एवं महिला समूह, मितानिनों एवं ग्रामीणों की रैली निकालकर ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल ने कहा कि प्रजातंत्र में ग्रामीणों के वोट डालने से सरकार का गठन होता है। आपके मतां से चुनकर आया व्यक्ति सरकार में आपके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए चुनाव में वोट डालना आपका नैतिक कर्तव्य है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि आप बिना किसी डर भय एवं प्रलोभन में आए अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दें। आपका एक एक मत न सिर्फ कीमती है अपितु आपका आपके क्षेत्र का एवं आपके प्रदेश का भविष्य तय करता है इसलिए आप स्वयं वोट दे परिवार के गांव के सभी सदस्यों को वोट देने प्रेरित करें। आज की रैली का उद्देश्य ही है कि गांवो के लोगों को वोट डालने प्रेरित करें। कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण, पंच, सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने बताया कि गांव गांव में इस प्रकार मतदाता जागरण रैली निकालकर ग्रामीणों को अपने मताधिकार का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version