रायपुर (गंगा प्रकाश):- अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में गुरु घासीदास बाबा जी की 266 वी जयंती के सम्मान में 24 जनवरी को ग्राम तुश्मा शिवरीनारायण में चार दिवशीय सतनाम मेला एवं भव्य सतनाम शोभा यात्रा बाईक रैली का कार्यक्रम संम्पन्न हुवा जिसमे शिवरीनारायण से ग्राम तुश्मा तक भव्य बाइक रैली डीजे पंथी अखाडा शौर्य प्रदर्शन घोड़ी बग्गी रथ के साथ धर्मगुरु का ग्राम तुश्मा आगमन हुवा,संतसमाज द्वारा बड़ी धूमधाम से बड़ी संख्या में सतनाम शोभा यात्रा निकाली गई जिसके बाद जैतखाम में पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया गया साथ ही धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी मंच में आशिन के हुए तत्पश्चात समस्त मानव समाज को यह जानकारी दिया गया कि सेतखाम में 18 दिसंबर को ही पलों चढ़ाये जाय,सतनाम संस्कृति में चले एंव समस्त मानव समाज को गुरुवाणी आशीर्वाद प्रदान किये,जिसमे समाज प्रमुख और राजमहंत,जिला महंत ब्लॉक महंत सेक्टर महंत भंडारी शाटीदार,अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी समस्त साधु संत पंडित कड़िहार साहित्यकार लेखक कवि रचनाकार पत्रकार मीडिया वाले गायक कलाकार पंथी दल,अखाडा दल एवं समस्त सतनामी समाज शिवरीनारायण,जांजगीर चाम्पा,क्षेत्रवाशी किरण कठौतिया बीरेंद्र बंजारे,राजेश बघेल,कल्याण बारमैन,प्रदीप बनर्जी,ए आर बंजारे,विक्की ठाकुर,शुखचंद सतनामी,ब्रिजेश देवान,मिथलेश देवान,यशवंत सतनामी,संजू सतनामी,गोविन्द सतनामी,गुलशन सतनामी,हुमेश सतनामी,प्रदीप सतनामी,अजय खुटे की गरिमामय उपस्थिति रही।
There is no ads to display, Please add some


