गुरु घासीदास मंदिर सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं त्रिदिवसीय सामाजिक सम्मेलन खड़मा में

छुरा(गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज खड़मा के द्वारा नव निर्मित परमपूज्य संत गुरु घासीदास मंदिर का लोकार्पण 5 मार्च को होगा साथ ही‌ साथ गुरुगद्दी स्थापना व गुरु पूजा का भी आयोजन  किया जायेगा।तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रथम दिवस 4 मार्च मंगलवार को संध्या मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी जो ग्राम के प्रमुख चौक से होते हुए मंदिर तक पहुँचेगी द्वितीय दिवस 5 मार्च बुधवार को सत्संग भजन मंगलचौका आरती गुरुवाणी संदेश अतिथि स्वागत एवं अतिथियों द्वारा पूज्य गुरु घासीदास मंदिर का लोकार्पण किया जायेगा तीसरे दिवस 6 मार्च गुरुवार को गुरुगद्दी स्थापना पश्चात पं प्रभुदास डहरिया सेम्हराडीह पलारी वाले के द्वारा सत्संग चौका आरती पूजन सम्पन्न होगा एवं आए हुए सामाजिक एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम  शामिल होंगे अध्यक्षता लक्ष्मीदास सोनवानी संरक्षक सतनामी समाज तह परिक्षेत्र छुरा विशेष अतिथि सुघरमल आड़े जिला सचिव सतनामी समाज जिला गरियाबंद समारु राम कोशले अध्यक्ष सतनामी समाज तह परिक्षेत्र छुरा गौकरण धृतलहरे उपाध्यक्ष तह सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा डाहरुराम कोशले महामंत्री व प्रवक्ता तह सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा लक्ष्मण टंडन संरक्षक तह सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा रूपनारायण माण्डले  सलाहकार तह सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा राजकुमार लहरे सचिव तह सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा प्रदीप बघेल महंत तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा बलवंत बघेल सलाहकार तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा कृष्ण कुमार गायकवाड सलाहकार तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा तिलक टंडन संगठन प्रमुख तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा देवनारायण टंडन सहसचिव तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा दीपक गिलहरे उपाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज परिक्षेत्र छुरा, दीनदयाल टंडन कोषाध्यक्ष,रूपनाथ बंजारे मीडिया प्रभारी मंचासीन होंगे त्रिदिवसीय इस आयोजन में सभी के लिए तीन दिनों तक भंडारा प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version