“नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक जन करेंगे सहभागिता”

“खोखरा के रहस बेड़ा धाम से संस्कार एवं शोभा यात्रा का होगा शुभारंभ

जांजगीरचांपा(गंगा प्रकाश)।:- समाज में सुमता, समरसता, एकता, बंधुत्व एवं शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता पूज्य गुरुदेव सहसराम की 168 वीं जयंती सूर्यांश धाम खोखरा में सहसराम देव की प्रतिमा स्थल पर 12 जून, सोमवार को आयोजित है‌। इस कार्यक्रम में अतिथ्य हेतु एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से उनके सारागांव स्थित आवास में मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका परिषद जांजगीर के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, नगर पंचायत सारागांव अध्यक्ष रामकृष्ण सोनवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लगनसाय सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, रामनारायण प्रधान, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी एवं केशव करियारे शामिल थे।

पूज्य गुरु सहसराम देव जंयती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः नौ बजे से उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं समाज में शिक्षा के माध्यम से सुधारों पर केंद्रित कीर्तन-भजन पर आधारित संगीतमय कार्यक्रमों से होगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे ग्राम खोखरा के रहस बेड़ा धाम एवं पूज्य गुरु देव सहस राम  के जन्म स्थली जगमहंत से संस्कार एवं शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो सूर्यांश धाम खोखरा में जयंती स्थल पर पहुंच कर मुख्य कार्यक्रम में समाहित हो जाएगा। इस जयंती समारोह में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों की उपस्थिति में गुरु वंदना, चरण पादुका पूजन एवं सूर्य स्तंभ पर ध्वज आरोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा‌। 

  उक्ताशय की जानकारी देते आचार्य शिव प्रधान ने बताया कि जयंती समारोह के पश्चात समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं, मेधावी विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों का सम्मान "सहस राम स्मृति फाउंडेशन” के द्वारा किया जाएगा। गुरु सहसराम देव जयंती की व्यापक तैयारियां किया जा रहा है जिसमें समाज के सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों के साथ सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं विद्यार्थी गण सहभागिता करेंगे।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version