कवर्धा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ मे जहाँ राजनीति मे मुस्लिम समुदाय से अनेक नेता काग्रेंस भाजपा जैसे पार्टियों मे मंत्री व संगठन के बड़े पदो मे पहुंचे अक्सर मुस्लिम के नेता समाज को महत्व अपने स्वार्थ पूरा करने तक देते है जब उन्हें चुनाव लड़ने टिकिट व वोट लेना होता है तब समाज को आगे करते है बाद मे जब जीत कर बड़े पद और संगठन द्वारा राज्य शासन मे मनोनीत होकर बडे पदो मे पहुंच जाते है तब उसी समाज के मुखिया व आम लोगों को हिकारत के नजर से देखना उनसें दूरी बनाकर उन्हें उपेक्षित करने से बाज नहीं आते बीते दिनो प्रदेश के एक शहर मे एक घटना घटा जिसे उस वक्त के जवाबदार नेता दोनों समुदाय के बीच सुलाह करा सकते थे जिससे दोनो समाज के बीच दूरियाँ व शहर  कुछ समय के लिए संकट नहीं आता तब मुस्लिम समाज के कोटे से राज्य शासन के बड़े पद मे बैठे जवाबदार नेता महीनों शहर के लोगो को झाँककर नही देखा आज उसी गलती का परिणाम समाज के कुछ लोगो के बीच मे अंसतोष का कारण बना है वर्तमान मे एक समुदाय विषेश को इस घटना से अपमान व भुगतना पड़ रहा है।

गृहमंत्री को अपने पास देखकर गमजदा चौहान परिवार ने राहत महसूस किया

गृहमंत्री का स्वभाव..इंशानियत से बड़ा कोई दूसरा धर्म नही जहाँ कानून के मामले मे वे अपराधियों पर सख्त है वहीं मानवता के मामले मे एक मिशाल व्यक्तित्व भी है…प्रदेश के राजधानी स्थिति एक निजी अस्पताल नारायणा में मे मुस्लिम समाज से मृतक जाकीर चौहान के परिवार जिन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य को ईलाज के लिए उक्त निजी अस्पताल मे भर्ती कराया था खबर के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के चलते जाकीर चौहान का मृत्यु हो गया चौहान परिवार के एक सदस्य को खोना पड़ा इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को मिला वे तत्काल डा.मिर्जा कवर्धा निवासी को अपने साथ लेकर रायपुर एम्स हास्पिटल पहुंचे जहाँ मृतक जाकिर चौहान के परिवार से मुलाकात किया परिवार के सदस्यों ने गृहमंत्री को सारे मामले से अवगत कराया मंत्री जी ने मामले को गभ्भीरता से लेते हुए मौके पर ही उच्च स्तरीय जाँच व दोषी पाए जाने पर अस्पताल का लायसेंस रद्द कर एफआईआर की बात कही इस मौके पर चौहान परिवार व मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे चौहान के परिवार के सदस्यों ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा व समाज के डॉ. मिर्जा जिन्होंने मंत्री जी के साथ अपने समाज के एक परिवार के पास ऐसे वक्त मे जाकर उनके आंसू पोछे ऐसे महान हस्तियों को अपने बीच पाकर चौहान परिवार राहत महसूस किया।
आज छत्तीसगढ़ के भाजपा की सरकार में ऐसी ही इंसानियत और जनता के बीच उनके सुख-दुख में खड़े होने के लिए मुस्लिम समाज से डॉक्टर मिर्जा जैसे व्यक्तित्व का जरूरत है लिहाजा भाजपा संगठन को इस बात पर विचार करना चाहिए की अच्छे और प्रतिभाशाली मुस्लिम समाज के व्यक्तित्व को ऊपर राज्य शासन में अल्पसंख्यकों के बीच में बडा से बड़ा पद दिया जाना चाहिए जिससे अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज के बीच और भारतीय जनता पार्टी के संगठन के बीच सामंजस्य  बना रहे और मुस्लिम समाज के विचारधारा को कोई प्रभावित कर सके।

इसीलिए तो कहते हैं कि इस दुनिया में इंसानियत से बढ़कर कोई दौलत नहीं उस फर्ज को निभाया है छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version