गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रसोई गैस ने अपने सभी ग्राहकों का आधार बेस्ड ई-केवायसी करने के लिए 31 मई 2024 तक का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में सभी वितरकों को लक्षित समय सीमा के भीतर सब्सिडी का लाभ उठा रहे ग्राहकों का ई-केवायसी करवाने के संबंध में आखिरी निर्देश जारी किए गए है। सभी ग्राहकों को ई केवायसी करवाना 31 मई तक अनिवार्य है। बहुत से ऐसे ग्राहक है जिनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे में उनके नॉमिनी कनेक्शन को अपने नाम पर करवाकर वे लोग भी ई केवाईसी करवा सकते है। चूंकि यह गतिविधि सब्सिडी प्राप्त करने वाले ग्राहकों की विशुद्ध पहचान करने के लिए अति आवश्यकत है। इसके लिए पेट्रोलियम मिनिस्ट्री द्वारा प्रत्येक राज्य की समीक्षा की जा रही है। ई-केवायसी के लिए जिनके नाम से गैस कनेक्शन पंजीकृत है अपने गैस एजेंसी पर स्वयं पहुंचकर फिंगर लगाकर आधार ई-केवायसी कर सकते है। इसके लिए किसी भी कागज या शुल्क की कोई जरूरत नहीं है। ग्राहक स्वयं भी घर बैठे ई केवायसी कर सकते है यदि ग्राहक किसी कारणवश एजेंसी पर नहीं जा सकता है तो एंड्रायड/आईफोन पर एचसी पे ऐप स्टोर से ऐप को डाउनलोड करके गैस एजेंसी पर पंजीकृत मोबाईल नंबर से ऐप में लॉगिन करें। ऐप में लॉगिन करने के बाद एलपीजी सिलेक्ट करें और ई केवायसी पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिए जा रहे निर्देश का अनुपालन करें। एचपी पीएवाय ऐप को डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version