गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शहर के एलपीजी गैस उपभोक्ता इन दिनों शासन के नये फरमान के बाद गैस एजेंसी में लाईन लगाए खड़े है। गैस एजेंसी में इन दिनों केवाईसी बायोमैट्रिक का कार्य चल रहा है जिसमें गैस उपभोक्ता अपनी गैस सब्सिडी का लाभ पाने उक्त प्रक्रिया को पूरी करने बड़ी तादाद में जुट गए है फलस्वरूप लंबी लाईन में अनेक महिला पुरूष लगे हुए है रसोई गैस की सब्सिडी को प्राप्त करने के लिए अब सभी गैस उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। ईकेवाईसी नहीं कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की पात्रता से वंचित होना पड़ सकता है। नगर के गैस एजेंसी में सभी घरेलू उपभोक्तओं को जो सब्सिडी की पात्रता रखते है उन्हें अपने अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ आकर बायोमैट्रिक के माध्यम से अपना ईकेवाईसी कराना पड़ रहा है। इसके लिए नगर के गैस एजेंसी में सुबह से शाम तक लोग लाईन लगाए खड़े है।
There is no ads to display, Please add some
