गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का बखान करते हुए कार्यकर्ताओ से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता के आर्शीवाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। यहां के कार्यकर्ताओ के सक्रियता और अथक परिश्रम के बदौलत ही भाजपा महासमुंद लोकसभा में लगातार तीन बार कमल खिलाने में सफल रही है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा के जीत का आधार रही है। उन्होने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम थोड़ा पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई कसर नही छोड़नी है। इस विधानसभा से हमे ऐतिहासिक जीत दिलानी है।

सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार की महती योजनाओ का जिक्र करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने का काम रही है। नारी शक्ति वंदन योजना, महतारी वंदन योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 400 पार का संकल्प पूरा करने हमे महिला प्रत्याशी दी है। इस बार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से सबसे अधिक बढ़त भाजपा को मिलनी चाहिए।

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बिते 10 वर्षो में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यस्था है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। उन्होने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और विकसित भारत के कल्पना को पूरा करने के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथो को मजबुत करने महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है। अभी से सभी कार्यकर्ता इसके लिए जुट जाए।

सम्मलेन में लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ता में उत्साह भरा। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर पूरी निष्ठा से काम करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमति नूरमति मांझी, देवभोग नेहा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, कुंज बिहारी बेहरा, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लु्रदाक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, योगीमाखन कश्यप केनुराम यादव, पारस ठाकुर, निर्भय ठाकुर, जोरावर सिंह, खीरलाल नागेश, किशोर यादव, तानसिंह मांझी, देशबंधु नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version