अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)– आज देश में गौमाता के विरुद्ध एक बडा षड्यन्त्र चल रहा है। लोग गाय से सीधे दूध ना लेकर प्रयोगशाला वाला दूध पीना शुरू कर दें ऐसी मानसिकता बनाई जा रही है। छः सात सौ करोड़ लोगों से इनका बहुत बड़ा दूध का मार्केट बन जायेगा। इसका लाभ उनको होगा जिन लोगों ने यह लैबोरेट्री शुरू की है।

          उक्त बातें आज दिल्ली के सफदरजंग में नवरात्र अनुष्ठान कर रहे उत्तराम्नाय ज्योतिर्मठ के नये श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वतीजी महाराज ने व्यक्त की। उन्होने कहा कि शोधकर्ता डॉ० तरुण कोठारी ने गौ दुग्ध के बारे में फैलाये जा रहे षड्यन्त्र को शोध-पत्रों के माध्यम से तथ्यात्मक विश्लेषण सहित प्रस्तुत किया है। वे बहुत ही गहरा अध्ययन किसी विषय पर करते हैं तभी कोई बात कहते हैं। उन्होंने हमको गौमाता पर हो रहे षड्यन्त्र से सम्बन्धित कागजात दिखाये और जिसका सार संक्षेप में पढ़कर अभी सुनाया गया , वे सभी कागज हमारे पास इन्होंने परमहंसी गंगा आश्रम भेजे थे। हमने इन सबका अध्ययन भी किया और हम इनसे भी सहमत हैं। जो शोध के निष्कर्ष इनके हाथ में हैं उनसे भी हम सहमत हैं। उन्होने लोगों से अपील करते हुये कहा कि हमारा देश की जनता से यही कहना है कि इन सब षड्यन्त्रों को समझिये और गौमाता के लिये जीवन में कुछ स्थान बनाये रखिये। ऐसा ना हो कि जैसे गोमाता के लिये अब आपके शहर के घरों में एक कमरा भी नहीं रह गया है वैसे ही आपके जीवन में भी उनका कोई स्थान ना बचे। जब से आप लोगों ने शहरों में रहना शुरू किया है , आपने अपने लिये तो कमरे बनाये लेकिन गौमाता का जो कमरा गाँव में होता था वह शहर में अब आपके यहाॅ नहीं है। अब तो केवल आपकी रसोई घर की एक लोटे में दूध के रूप में  गाय आपके घर में आती है। अब कुछ लोग उसको भी बन्द कर देना चाहते हैं। यह एक षड्यन्त्र है , इसे समझिये और समझ करके तदनुसार करिये।बताते चलें कि पूज्य शंकराचार्यजी महाराज का शंकराचार्य पद पर अभिषेक विगत दिनांक 12 सितम्बर 2022 को ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वरत्वर महाराजजी के पांचभौतिक शरीर के समक्ष उनकी इच्छा के अनुसार भारत धर्म महामण्डल, काशी के विद्वज्जन और विशाल जनसमूह की उपस्थिति में हो गया था और दिनांक 26 सितम्बर को दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ महास्वामी जी ने अपने हाथों से अभिषेक कर इसकी पुष्टि कर दी थी। तब से ही वे श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य के रूप में समस्त सनातनधर्मियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन पूज्य शंकराचार्यजी महाराज सायं पांच बजे से भगवती राजराजेश्वरी एवं भगवान् चन्द्रमौलीश्वर का विशेष पूजन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ प्रदेश प्रमुख चन्द्रप्रकाश उपाध्याय , कैप्टन अरविन्द , पं० आनन्द उपाध्याय , त्रिभुवन दास , अनिल मोहन शर्मा , योगी अरुण , कृष्ण पाराशर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version