फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पथर्री में मनमाने ढंग से बिना उचित शासकीय अनुमति के दस्तावेजों के संचालित हो रहे डामर प्लांट में हुई दुर्घटना का समाचार सार्वजनिक होने के उपरांत आज डामर मिक्चर प्लान पथर्री को सील बंद कर दिया गया है नयाब तहसीलदार को खोमान ध्रुव ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की जानकारी होने एवं एसडीएम के निर्देश पर पथर्री मिक्चर प्लांट का निरीक्षण किया तो वहां काफी अनियमितता के साथ-साथ प्लांट चलाने का कोई उचित दस्तावेज पेश ना किए जाने के कारण उच्च अधिकारियों से परामर्श कर प्लांट को सील कर दिया है आज रविवार 11 जून को पथर्री डामर प्लांट में जिला पंचायत सदस्य सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे के नेतृत्व में प्रभारी सरपंच चुम्मन सिन्हा, उप सरपंच, पंचों सहित सैंकड़ों ग्रामीण ने प्लांट में जाकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अवैध तरीके की बिना पंचायत अनुमति ना होने आदि संबंधी नारा लगाते हुए प्लांट को बंद करने जमकर नारेबाजी की प्रभारी चूमनलाल सिन्हा ने कहा कि इस प्लॉट के कारण दिन-रात काफी दुआ से ग्रामीण काफी परेशान थे हम अवैध ढंग से चल रहे डामर प्लांट की शिकायत करने जिलाधीश के पास जाने वाले ही थे भीड़ में ग्रामीण काफी आक्रोशित और प्लांट को बंद करने की मांग कर रही थे ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में इतनी बड़ी दुर्घटना एवं मनमानी अनियमितता पाए जाने के बाद भी मामूली कार्यवाही करना हमारे साथ नाइंसाफी है। हम यहां इस प्लांट को बंद करने के अलावा और कोई समझौता नहीं करेंगे जिला पंचायत की सभापति मधुबाला रात्रे भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन कर रही थी। घटना के 2 दिन बाद भी अब तक प्लांट का कोई जिम्मेदार व्यक्ति स्थल पर नहीं आया है प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि अग्रवाल ठेकेदार चला रहा है जो राजीम पिताईबंद रोड बना रहा है इस बारे में स्पष्ट जानकारी ना होने से नाम जात कार्यवाही नहीं की गई है फिलहाल नयाब तहसीलदार ने प्लॉट को सील कर बंद करवा दिया है ग्रामीणों के रूप को देख कर लग रहा है कि यह प्लान सहूलियत एवं जल्दी शुरू नहीं हो पाएगा अंचल के ग्रामीणों ने इसी तरह पथर्री के आसपास बोरिद आदि जगह चल रहे डामर मिक्चर भारी व्यवस्था के बीच काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में चल रहे हैं। जिसमें भारी मात्रा में निकलने वाले जानलेवा धुएं से लोग काफी परेशान हैं। इन जगहों पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इन डामर प्लांट की एनओसी पंचायत प्रस्ताव आदि की जांच की जावे तो चौकाने वाले तथ्य उजागर हो सकते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version