मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में एक नए नवाचार का शुभारंभ हुआ। जिलेवासियों को अब घर बैठे वाट्सएप्प के माध्यम से भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय वाट्सएप्प चैटबोट संवाद 24*7 का शुभारंभ किया। इस चैटबोट के माध्यम से वाट्सएप्प नम्बर 9343300800 पर हाय या हेलो लिखकर मैसेज भेजने पर चैटबोट स्वतः ही उपयोगकर्ता से उनका नाम पता और सवाल पूछने लगता है। मैसेज में नाम इत्यादि की जानकारी दर्ज करने उपरांत किसी भी विभाग से संबंधित मांग, समस्या या सुझाव के बारे में जानकारी दर्ज करने का अवसर देता है। जानकारी दर्ज करने के पश्चात उपयोगकर्ता का समस्या-सुझाव सीधे संबंधित विभाग के पास पोर्टल के माध्यम से चला जाता है। साथ ही उपयोगकर्ता को इसकी पावती भी उसी वाट्सएप्प नम्बर पर स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। चैटबोट के माध्यम से प्राप्त समस्या, सुझावों को संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जायेगा इसी तारत्म्य में मैनपुर के ग्राम कोदोभाट पारेश्वर नेगी राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत गोपालपुर ने अपने मोबाइल नं 9907654567 से कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद का आवेदनपत्र क्रमांक 202300413
आवेदन दिनांक 27-09-2023 में किया है। और शिकायत में मूलतः विभाग अन्य विभाग में शिकायत ग्राम पंचायत गोपालपुर का आश्रित ग्राम कोदोभाट में उन्मुक्त खेल मैदान में सौंदर्य करण का मांग पिछले 5 साल से कर रहे है।व दूसरी मांग गौठान में फेसिंग तार घेरा व खाद बनाने के लिए नाडेफ़ की मांग की तीसरी समस्या कोडोभाट में ट्रांसफार्मर की मांग 5 साल से कर रहे है लेकिन अभी तक लगा नही । तहसील ब्लॉक मैनपुर को प्रेषित किया गया है । जल्द ही सम्बंधित विभाग के अधिकारी द्वारा आपसे संपर्क किया जायेगा। जिला प्रशासन गरियाबंद की व्हाट्सप्प सेवा संवाद (संपर्क-संवाद-समाधान) संपर्क किया है।जिला प्रशासन गरियाबंद (छत्तीसगढ़) पारेश्वर नेगी का धन्यवाद दिया है और त्वरित निदान के लिए आश्वासन दिया है।जिससे ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some
