गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।अ.भा. ग्रामीण डाक सेवक संघ के आव्हान एवं नेतृत्व में 7 सुत्रीय मांग पर आज 12 दिसंबर से फिंगेश्वर उप डाकघर की 19 ग्रामीण शाखा डाकघर के 36 कर्मचारी ग्रामीण डाकसेवक हड़़ताल पर चले गए है। साथ ही फिंगेश्वर उपडाक घर में कार्यरत 3 ग्रामीण डाक सेवक भी हड़ताप पर है। उपडाकपाल अधिकारी फिंगेश्वर विरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल के कारण सभी 19 ग्रामीण शाखा डाकघर में ताले लटक गए है। फिंगेश्वर उपडाकघर के ग्रामीण डाकसेवक भूपेन्द्र साहू, प्रणव कुमार, रेखराज प्रजापति ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ केन्द्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद अब आज 12 दिसंबर से फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है। आश्वासन पर पहले से ही हमारा केन्द्र सरकार को सहयोगत्मक रवैया रहा है लेकिन अब नहीं चलेगा। खाली हाथ रिटायर होना मंजूर नहीं है। संघ की प्रमुख पर से 7 मांगे है जिनमें 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ जोड़कर दूसरा कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू करना जैसे 12, 14, 36, 5 लाख ग्रेजुवेटी 180 दिनों की छुट्टी को आगे बढ़ाना और नगदी भुगतान करना। तीसरा ग्रामीण डाक सेवक की एसडीबीएस में सेवा निर्वहन लाभ तीन फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी करने और ग्रामीण डाक सेवक को पेंशन प्रदान करने, चौथा ग्रामीण डाक सेवक के सभी प्रकार की प्रोत्साहन योजना को समाप्त कर जैसे आईपीपीबी, आरपीएलआई, बचत योजना, मनरेगा भुगतान को बंद कर कार्यभार की गणना की जाए। पांचवा व्यावसायिक लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को उनके स्वयं के मोबाईल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, सोशल मिडिया का पालन करने के लिए बिना उनकी इच्छा एवं जानकारी के विरूद्ध स्वयं के मोबाईल उपकरणों का उत्पीड़न रोका जाए। छटवा समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत को लागू कर 5 घंटे का टीआरपीए सभी भेदभाव को समाप्त कर नियमित कर्मचारियों के समान वार्षिक वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए। और सातवां शाखा डाकघरों का कार्य बढ़ाने के लिए सभी शाखा डाकघर को लैपटॉप प्रिंटर और ब्रॉडबैंक नेटवर्क प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा ग्रामीण इलाके में नौकरी करने उच्च शिक्षित युवा डाक सेवक बन रहे है लेकिन उनकी मानसिकता 8 घंटे काम करके सुरक्षित भविष्य बनाने की है। अगले साल मार्च अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश के पौने तीन लाख जीडीएस 12 दिसंबर से हड़ताल पर जाने का मन बना चुके है। संगठन ने कहा है कि अबकी बार आश्वासन पर नहीं मानेंगे और करो या मरो का फैसला किया है। लाखों ग्रामीण ग्राहकों तक सीधे पहुंच और विश्वास कि बूते ग्रामीण डाक सेवकों ने सात मांगो को पूरा करने जो वक्त सरकार के केन्द्रीय वित्त मंत्रालय को दिया है वह कल तक पूरा हो जाएगा। इधर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने हड़ताल की पूरी तैयारी कर ली है। फिंगेश्वर के ग्रामीण अंचल में पोस्ट ऑफिस संबंधी सभी कार्य जैसे स्पीड पोस्ट, पार्सल, सुकन्या खाता, जीवन बीमा समेत कई कार्यो पर प्रभाव पड़ सकता है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
