कोंडागांव (गंगा प्रकाश) :- केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनोरा में संचालित ग्रामीण बैंक की शाखा के कर्मचारियों के द्वारा बैंक आने वाले ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने, पासबुक-विडरॉल फॉर्म फेंकने समेत अन्य प्रकार से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। कर्मचारियों व ग्रामीणों के मध्य भाषा के कारण बातचीत व सामंजस्यता का अभाव होने के कारण बुधवार को जनपद सदस्य रोहित नाग ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय लोगों की भाषा बोली को समझने व समझाने के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी रखने की मांग की है।
इस बारे में जनपद सदस्य रोहित नाग ने बताया कि ग्रामीण बैंक धनोरा में आसपास के 80-90 गांव के ग्रामीण लेनदेन करने आते हैं। ऐसे में बैंक के कर्मचारियों के द्वारा आए दिन हमारे क्षेत्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जिसको लेकर आज हमने शाखा प्रबंधक से मिल कर इस बारे में उनसे बातचीत किया है। साथ ही एक अतिरिक्त कर्मचारी रखने का आग्रह भी किया है। यदि जल्द हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो इस मामले को लेकर ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूर्ण जवाबदेही प्रशासन व बैंक प्रबंधन की होगी।
There is no ads to display, Please add some


