सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश) मधुमक्खी के काटने से एक ग्रामीण व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम अमगसी का है ,सुफल दास पिता स्वर्गीय बेचनू दास उम्र लगभग 50 वर्ष। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बीते 28 फरवरी को अपने दैनिक कार्य से ग्राम जेजगी गया हुआ था। इसी दौरान जंगल से सुखी लकड़ी इकठ्ठा कर रहा था कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। व्यक्ति सुफल दास मधुमक्खियों के दंश से घायल हो गया। घर में ईलाज चलता रहा,इसी दौरान 12 मार्च दिन मंगलवार को ग्रामीण का तबीयत बिगड़ने लगा जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया,लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। ईलाज से पहले ही ग्रामीण ने दम तोड दिया। परिवार वालों के सूचना पर पुलिस देर शाम को मृतक के शव को अस्पताल मरच्युरि में रखवा दिया। 13 मार्च को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पंचनामा कार्यवाही में लिया है।
There is no ads to display, Please add some


