फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम कुंडेल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रोड किनारे तालाब किनारे का साफ सफाई किया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हमारे देश को अंग्रेजों के चुंगल से आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता को स्वच्छांजली देते हुए हमारे ग्राम कुंडल में युवाओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया जिसमें तालाब के आसपास गंदगी को साफ किया गया साथ ही रोड किनारे को भी साफ किया गया मनुष्य को केवल अपने शरीर को स्वच्छ रखने से ही स्वच्छता प्रदर्शित नहीं होता क्योंकि हमारे आसपास के आवरण भी स्वच्छ होनी चाहिए जिसका प्रभाव हमारे मानव समाज पर भी पड़ता है अस्वच्छता होने से कई प्रकार के बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है साथ ही मनो मस्तिष्क भी पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं रहता इसी कारण से मनुष्य अपने उद्देश्यों से भटक जाता है साथ ही जैसा उनके आसपास का वातावरण रहता है उसी प्रकार वह भी बन जाता है इसलिए हमें हमेशा हमारे आसपास को स्वच्छ और शुद्ध रखना चाहिए जिससे हमारे विचारों में परिवर्तन आता है नए गतिविधि एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए उत्साहित रहते हैं कहा जाता है कि जैसा होगा अन्न वैसा होगा मन हम जिस प्रकार से भोजन करते हैं इस प्रकार से हमारा विचार भी हो जाता है इसलिए हमें शुद्ध और शाकाहारी भोजन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर भी शुद्ध हो सके स्वच्छता दिवस पर अपना सहयोग करने वालों में शिक्षक खोमन सिन्हा चेतन सिन्हा भूपेंद्र टंडन संतोष पटेल यश कुमार बांधे खेमू बांधे तिलक सिन्हा पप्पू सिन्हा मयंक सिन्हा विजय कुमार ढिंढे रविंद्र कुमार अग्निहोत्री टिकेश्वर अग्निहोत्री प्रदीप रात्रि रोहित का विशेष योगदान रहा
There is no ads to display, Please add some
