गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार- (गंगा प्रकाश)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ग्राम कुसमी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच संतोष वर्मा के छोटे भाई संजय वर्मा के निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। श्री अग्रवाल शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया । आज के इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ नेता डॉ अजय राव, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, दक्षिण पलारी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू, महामंत्री पवन कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा सहित परिवार जन उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


