विधायक ने गंवई बईठका में किया लोगो से मुलाकात
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मंच निर्माण एवं तालाब पचरीकरण का घोषणा किया।
हरदीप छाबड़ा
अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-मोहला ब्लाक के ग्राम पंचायत कुंजामटोला के पारा कोडेवाड़ा में विधायक का गंवई बईठका कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे ग्रामीणों ने तिलक चंदन लगाकर विधायक का स्वागत किया।
गंवई बईठका में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाकात किया एवम गांव के समस्या को सुना एवम त्वरित निराकरण हेतु भरोसा दिलाया। केंद्र सरकार के द्वारा कमरतोड़ महंगाई के बारे में ग्रामीणों को बताया एवं ग्रामीणों को शासन के समस्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु कहा।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन एवं तालाब पचरीकरण का घोषणा किया।
विधायक के कार्यप्रणाली एवम भूपेश बघेल के नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए 100 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना निष्ठा जाहिर किया। सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
बईठका को जवाहर बोगा, राजेंद्र जुरेशीय, संजय जैन, नोहरू कुमेटी, लगनु चंद्रवंशी, कुमार कोरेटी ने भी संबोधित किया।
मुख्य रूप से सुरजीत राजपूत, श्यामलाल सलामे, रामदास रावते, रामनाथ रावते, झाड़ूराम उसेंडी, संतोषी निर्मलकर, लता साव, नगीना साहू, हेमा साहू, राकेश मंडावी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


