गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोक आस्था सेवा संस्थान द्वारा पीएचएफ के सहयोग से गरियाबंद ब्लॉक के ग्राम कोदोपाली जो कि भुंजिया समाज की राजधानी है , यहां पर महिलाओ एवं किशोरियों के लिए खेल उत्सव कार्यक्रम रखा गया। इस क्षेत्र में ज्यादातर विशेष पिछड़ीजनजाति समुदाय के लोग निवासरत है । कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता की छाया चित्र में पूजा अर्चना एवं मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर किया गया । संस्था के सचिव लता नेताम ने कहा खेल के माध्यम से महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि महिलाओं को बहुत सारे बंधन में बंधे होने के कारण संकोच करती है कानून में महिला पुरुष को समान अधिकार दिया है लेकिन पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं को अधिकार नही मिल पाता लोगो की सोच में बदलाव लाने के लिए खेल उत्सव कार्यक्रम रखा गया है। महिलाए सारी बंधन तोड़ कर इस खेल में भाग लेकर सभी को बताया कि महिला भी पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही इसमें पुरुष का भी योगदान है । जिसके बाद भुंजिया महिलाओं का कबड्डी का आयोजन किया गया जिसमे महिला बढ़ चढ़कर भाग लिए जिसमें प्रथम स्थान कोदोपाली एवं द्वितीय स्थान लीमाडीही की महिला टीम विजेता रही, बीच बीच में बच्चो के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यर्कम की प्रस्तुति देकर सभी को आकर्षित किया ।तत्पश्चात संस्था प्रमुख हेमनारायण मानिकपुरी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं एवं किशोरियों को खेल के माध्यम से जोड़ने के साथ-साथ उनको संगठित कर उनके अधिकार एवं हक के लिए आगे लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है । खेल से हमे यह सिख मिलता है की चुनौतियों का किस तरह सामना करे जिससे आगे बड़ सके , साथ ही महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। मिडिल स्कूल के शिक्षक देवलाल साहू ने बच्चो की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित ही लोगो में उनके अधिकार के प्रति जागरूकता आयेगी । ग्राम के मुखिया जगदेव ने सस्था के सहयोग से सरकारी योजना का लाभ कैसे मिला के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । कार्यक्रम में बच्चो का खुर्सी दौड़ हुआ जिसमे रूपेश प्रथम व तरुण द्वितीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सस्था के द्वारा प्रोत्साहित किया गया । सभी संगठन मुखिया को साल भेंट कर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लोहारी के सरपंच मोम बाई, ग्राम पटेल रीतो राम, शिक्षिका विजयलक्ष्मी तिवारी के द्वारा अपनी वाचार रखेे । कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी एवं सस्था के कार्यकर्ता पोखन, पोषण, अनिल, उगेश्वरी, नंदनी, खेम, भारत का विशेष सहयोग रहा है।
ग्राम कोदोपाली में महिलाओ एवं किशोरियों के लिए खेल उत्सव कार्यक्रम कराकर, नारी शक्ति के एकता की पहचान दी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
