गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 14 मार्च को समीपस्थ ग्राम गनियारी में ग्रामवासियों की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ कलश स्थापना, वेदीपूजन एवं गौकर्ण कथा के साथ होगा। अंचल के ख्याती प्राप्त प्रवचनकर्ता भगवताचार्य पं. कालेश्वर प्रसाद के मुखारवृन्द संगीतमय भागवत महापुराण सुनने का अवसर अंचलवासियों को मिलेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष यशवंत साहू एवं सचिव सुरेश सिन्हा ने बताया कि 15 मार्च कपिल प्रागारथ, 16 मार्च धु्रव चरित्र, 17 मार्च भक्त प्रहलाद चरित्र, 18 मार्च वामन अवतार, कृष्ण जन्म, 19 मार्च को बालचरित्र, दही लूट एवं रूखमणी विवाह, 20 मार्च सुदामा चरित्र एवं 21 मार्च परमाधाम कथा, तुलसी वर्षा, चढ़ौत्री के साथ भागवत कथा संपन्न होगी। ग्रामीणजन भागीराम साहू, होरूलाल सिन्हा, दशरथ निर्मलकर, पटेल मनोहर सिन्हा ने बताया कि 22 मार्च शुक्रवार को गीताज्ञान, पूर्णाहूति, प्रसादी वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम है। पंचायत की पंच श्रीमती देवकी कमार, रेखाबाई साहू, राधा सिन्हा, डगनलाल साहू, गयाराम सिन्हा आदि ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनों, आमंत्रित जनों भागवत प्रेमियों के साथ अंचल के युवाओं, माताओं, बहनों बच्चों आदि को भागवत कथा का श्रवण कर पुण्यार्जन करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version