अपराधों पर पुलिस नवागढ़ नहीं लगा पा रही है अंकुश

 राजस्व विभाग में कई तरह के बंदरबांट के मामले हो रहे हैं उजागर

बेमेतरा(गंगा प्रकाश)। बेमेतरा जिला के नवागढ़ विकासखंड के क्षेत्र में आने वाला ग्राम पंचायत गोढी़कला जहां के किसान रविंदर पिता राजकुमार जाट ने पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग पर कई तरह के मामलों को उजागर करने एवं उन्हें गलत तरीके से कार्य करने एवं अपने ही विभाग के मामलों को सही तरह से हल नहीं कर पाने जैसा आरोप किसान के द्वारा लगाया जा रहा है जिसमें कई प्रकार की बातें सामने आ रही है मामले का विवरण इस प्रकार से है कि रविंद्र जाट गोढी़कला में लगभग पिछले 15 वर्षों से अपने ही खेत पर घर बनाकर निवासरत है और कृषि का ही कार्य करते हैं तथा जब से निवासरत है उसके कुछ ही तीन-चार महीनों के बाद उनकी खेत से लगा हुआ जो खेत है पूर्व में नाम पाले राम पिता लालचंद जाट जिसके नाम पर लगभग 7 एकड़ 45 डिसमिल के आसपास था तथा यह के सामने वाले हिस्से पर रोड की तरफ लगभग 1 एकड़ तथा खेत के पीछे वाले हिस्से पर 1 एकड़ 65 डिसमिल जो आज के दिनांक मे 7 एकड़ 45 डिसमिल खेत जिसे दलबीर सिंह ने मुख्तियार नामा आम दस्तावेज के जरिए स्वयं के नाम पर ही चढ़वा लिया तथा दलबीर सिंह की मृत्यु 2017 सन् के दरमियान हो चुकी है और दलबीर सिंह ने 7 एकड़ 45 डिसमिल खेती की जमीन अपने नाम पर सन 2014 में ही करवा लिया था जिसमें 1 एकड़ की जमीन खसरा नं 191/4 की रजिस्ट्री नवागढ़ में हुई तथा 6 एकड़ 45 डिसमिल खसरा नंबर 191/1,191/3,180/2 की जमीन की रजिस्ट्री बेमेतरा जिला में हुई। इन सभी खेती को अभी वर्तमान में दलबीर सिंह की पत्नी श्रीमती पूनम देवी तथा उसके लड़के अभिन्न सभी यह जमीन है जमीनों को अपने नाम पर कराने हेतु फिराक में लगे हुए हैं जिसकी पटवारी से लिखा पढ़ी पूरी हो चुकी है मगर अभी ऑनलाइन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है घटना उस दिन की है जब दिनांक 15 नवंबर 2022 को पूनम देवी अपने लड़के एवं कुछ लोगों के साथ जहां पर 7 एकड़ 45 डिसमिल में बनी हुई घर पर रविंदर जाट काबिजी थे और खेती कर रहे थे जहां पर पूनम देवी के द्वारा दस्तावेज दिखाते हुए घर खाली करने की बात कही जिस पर रविंदर ने मना किया और इस पर गाली गलौज मारपीट और कई तरह के आवरण वहां पर पैदा हुए जिसको लेकर के रविंद्र जाट नवागढ़ पुलिस के पास पहुंचे जहां पर रविंद्र जाट ने पूरी आप बीती बात दस्तावेज के माध्यम से बताई और मजे वाली बात तो यह है कि लगभग 2 एकड़ 60 डिसमिल खसरा नंबर 191/2,193 जो जमीन होशियार सिंह पिता ताराचंद के नाम पर थी तथा दो हजार अट्ठारह के बाद अभी वर्तमान में पूनम देवी के नाम पर है जिसे भी गलत तरीके से पूनम देवी ने अपने नाम करवा लिया इन सभी बातों की जानकारी रविंदर जाट ने नवागढ़ पुलिस, तहसील नवागढ़,अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, जिलाधीश बेमेतरा, गृहमंत्री रायपुर,मुख्यमंत्री रायपुर के पास दस्तावेज के माध्यम से कही है तथा इन्हीं सभी बातों को लेकर के लगातार रविंद्र का मानसिक तनाव होना तथा लगातार पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग तथा जिले के उच्च अधिकारी के साथ-साथ मंत्रिमंडल तक भी जाना हुआ और वर्तमान स्थिति में अभी मामला कोर्ट में दाखिल हो चुका है और प्रकरण लंबित है। इन सभी मामलों की जानकारी लगभग जिले के राजस्व अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन को मालूम हो चुका है और लगातार पूनम देवी के नाम पर जमीन होने के कारण वहां अपनी दहशत फैलाई हुई है और इन्हीं सब बातों को लेकर के लगातार रविंद्र जाट का नवागढ़ थाने पर जाना हुआ मारपीट गाली-गलौज जैसे कई तरह की बातें सामने आई यहां तक की बीच में नौबत इस तरह से आ गई गई थी कि दिनांक 9 दिसंबर को पूनम देवी एवं उनके लड़के की दहशत एवं इस तरह से बर्ताव गाली-गलौज मारपीट की और नवागढ़ थाना को लेकर के इन सभी बातों को लेकर के रविंद्र जाट का जहर भी सेवन करना पड़ा और आज तक सिर्फ आवेदन, आवेदन, आवेदन ही हो रहा है और उनके रखे हुए घर का सामान फेंक दिए जा रहा हैं और उन्हें आज दूसरी जगह पर रहना पड़ रहा है बहुत सारी बातें निकल कर सामने आ रही है रविंदर के द्वारा जो फसल लगाई गई थी वह अभी तक खेत पर पड़ी हुई है, मगर जांच की प्रक्रिया लंबित है रविंद्र जाट ने यह भी कहा कि लगातार में नवागढ़ थाने के चक्कर लगा रहा हूं और रायपुर तक मंत्री के पास भी गया जहां पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा नवागढ़ थाना प्रभारी अजय सिन्हा से फोन पर बात हुई थी जहां पर नवागढ़ थाना को मामला कोर्ट में चलने की बात कही और अपराध ना हो इस स्थिति को बचाए रखने एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु बात कही। सभी मामलों को देखते हुए हम अपने पाठकों को यह बताना चाहते हैं कि जिस प्रकार से या घटना है पूनम देवी का जिनके नाम पर पहले ही हरियाणा में जमीन के धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और ऐसा लग रहा है कि यहां पर भी उसी तरह का मामला हो मगर देखने वाली बात यह होगी कि खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग इस बात को लेकर क्या संज्ञान में लेकर अपने विभाग को समझा देते हैं और इस मामले को लेकर क्या बातें सामने आती है वह अदालत के फैसले पर निर्भर है खबर अभी बाकी है वह अगले अंक में पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग का बयान लेकर के प्रकाशित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version