ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन  निर्माण का घोषणा किया

ग्राम पंचायत अरजकुण्ड के सरपंच सहित ग्राम नेताम टोला एवम अरजकुण्ड में 150 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

हरदीप छाबड़ा

अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-ग्राम पंचायत अरजकुण्ड के आश्रित ग्राम नेताम टोला एवम अरजकुण्ड में विधायक सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवम विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में उपस्थित हुए। वनांचल क्षेत्र में विधायक के आगमन से ग्रामीण खुश होकर सभी एक जगह इकठ्ठा होकर मादरी के ढाल से स्वागत किए।

 विधायक इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाकात किया एवम गांव के समस्या को क्रमशः सुना एवम त्वरित निराकरण किया।  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार क्लिनिक, आजीविका के क्षेत्र में बिहान के महिलाओं द्वारा बहुउद्देशीय कार्य, किसानों के समृद्धि हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना, युवाओं के लिए राजीव मितान क्लब योजना जैसे कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। सभी योजनाओं का समुचित लाभ लेवें। 

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नव जिला के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई देते हुए विश्वकर्मा जयंती का भी सभी ग्रामीणों को बधाई दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल मानिकपुरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौकी, रामेंद्र गोआर्य विधायक प्रतिनिधि कौडिकसा, राजकुमार धुर्वे सेक्टर प्रभारी, पन्ना मेश्राम सेक्टर प्रभारी, हेमलता ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत परसाटोला, योगेश पटेल अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब, पिंटू तिवारी, मनोज कोरटिया सरपंच ग्राम पंचायत अरजकुण्ड के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम महिलाएं  उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version