गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु फिंगेश्वर विकासखंड की सभी 72 ग्राम पंचायतों सहित सभी गांवो में 19 दिसम्बर 2023 को ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु स्थानीय स्वशासन की नौ थीमों में से कम से कम एक थीम पर संकल्प लिए जायेंगे। साथ ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एण्ट्री भी की जायेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की विडियो रिकार्डिंग की जायेगी। तथा विडियो को ग्रामसभा निर्णय मोबाईल एप्प में अपलोड किया जाना है। साथ ही ग्रामसभा संकल्प एवं गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्रामसभा पोर्टल एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत प्रतिशत अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए है।
There is no ads to display, Please add some


