करन अजगल्ले
सक्ती/मालखरौदा(गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायतो के विकास के लिए सरकार सदैव विभिन्न प्रकार की योजनाएं ला रही है ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत विकास की को ओर अग्रसर हो और किसी प्रकार की कमी न हो इसी तरह की योजनाओं में से एक 15 वे वित्त की राशि होती है जो की प्रत्येक पंचायतों को सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है मगर बहुत से ऐसे पंचायत प्रतिनिधि सरपंच सचिव होते है जो इस तरह से सरकार से प्राप्त राशियों का अपने जेब भरने में इस्तेमाल किया करते है इसी तरह की आशंका को देखते हुए नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आड़ील के 15 वे वित्त में गड़बड़ी आशंका और निर्माण कार्य में किए गए गुणवत्ता हीन कार्यों की जांच के लिए को देखते हो शिकायत कर्ता द्वारा मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराया है अब देखना होगा की आखिर कब तक जांच टीम गठित कर कार्यवाही किया जाता है।
वर्जन…..
कार्यलाय में शिकायत प्राप्त हुआ है जांच कर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।
एस एस सिंह पोयम (मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा)
There is no ads to display, Please add some


