लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के द्वारा गांव गरीब किसानों के समस्याओं को प्रमुखता से चिन्हाकिंत कर समाधान के दिशा में सतत प्रयास रत
गरीब परिवार अब लें सकेगें राशन कार्ड से उचित दामों पर खाद्यान्न,पात्र परिवारो का बना नया राशन कार्ड
मैनपुर (गंगा प्रकाश)। सुदूर वनांचल गांवो में पात्र गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं बन पाने के कारण बाजारों से ऊंचे दामों में खाद्यान्न खरीदी करने में जो मुश्किले होती है।उसे वहीं परिवार ही समझ सकता है। राशन कार्ड से वंचित परिवार जो अभी भी छूट गए हैं उनका छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतो के माध्यम से नया राशन कार्ड बनाए जाने का दौर जारी है।
इसी तारम्य में विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील कुमार मरकाम एवं सचिव ओमप्रकाश कोमर्रा के सार्थक प्रयास से ग्राम शुक्लाभाँठा, गोना ढोलसराई,रक्शापथरा के सत्तर परिवारो का नए राशन कार्ड बनाकर 7 अक्टू.को हितग्राहियों को सौपा गया।
अब हितग्राहियों को बाजारों से ऊंचे दामों में खाद्यान्न खरीदी के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा और हर माह खाद्यान्न सोसायटी में जाकर अपने अधिकार के खाद्यान्न उठाने में समर्थ होंगे। वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री राम मरकाम, ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील कुमार मरकाम, सचिव ओमप्रकाश कोमर्रा, प्रयोग समाज सेवी संस्था के जिला समन्वयक पूरन मेश्राम,रोजगार सहायक अमल सिंह नेताम,वार्ड पंच नकुल नागेश,गाँव के झाँकर रोहन नेताम,शिवचंद,नकुल मरकाम विशेष रुप से शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
