बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। बिलासपुर जिले के छतौना ग्राम पंचायत तखतपुर ब्लाक के अंतर्गत तंबोली पारा वार्ड क्रमांक 02 में भागवत कथा का आयोजन स्थानीय महिला समिति के तत्वधान में किया जा रहा है जिस क्रम मे आज दिनाक 01/01/23 को शोभा यात्रा निकाली गई दिन है जिसमें व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य श्री कमलेश तिवारी महाराज कथा वाचक , पंकज तिवारी महाराज, पंडित अरविंद शास्त्री भागवत कथावाचक , मुख्य यजमान श्रीमती अनुस्या, संतोष कौशिक, अशोक कौशिक, आरती कौशिक के साथ समस्त ग्राम वासी मुख्य रूप से शामिल हुए। जिससे वहां का माहौल दिव्य स्वरूप झलकने लगा। जहां पर आज विश्व हिंदू सेवा दल के प्रवक्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व मानव परमार्थ ट्रस्ट पंडित श्रवण कुमार दुबे समुद्र शास्त्र विद के कंचन पंडित पहुंच कर स्वस्ति वाचन के साथ व्यासपीठ गद्दी से ग्राम पंचायत छतौना बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित अमृत रूपी कथा का शुभारम्भ किया। पंडित श्रवण कुमार बताया की आज की वैश्विक समय में जीवन के संस्कार को बचाने व आम जनमानस की समृद्धि हेतु भागवत यज्ञ का रसपान जरूरी है जिससे कलयुग रूपी पापों का दोहन हो । इसी क्रम में कथावाचक कमलेश महाराज जी का स्वागत माल्यार्पण सम्मान किया वह कार्यकारी प्रभारी विश्व हिंदू सेवा दल सतीश वाधवानी कंचन पंडित ने व्यासपीठ का पूजन करते हुए भागवत आयोजक महिला समिति का नंदन वंदन अभिनंदन किया व आम जनमानस को संदेश दिया भगवत ज्ञान यज्ञ से ही आम जनमानस के सारे मनोरथ कथा के माध्यम भागवत भगवान रूपी से आशीर्वाद से प्राप्त होता है जिससे सारे संकट दूर हो जाते हैं।
There is no ads to display, Please add some
