गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का द्वितीय चरण लगभग बलौदाबाजार जिला के कसडोल विधानसभा, बलौदाबाजार विधानसभा सहित भाटापारा विधानसभा में प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान पूर्णतः शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रहा है।लगभग सभी जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां सतत निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे हैं।मतदान की व्यवस्था एवं मतदान की प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार ने लवन तहसील के ग्राम पंचायत तिल्दा एवं डोंगरा में पहुंच कर पीठासीन अधिकारी से मतदान की व्यवस्था को लेकर विशेष बातचीत किये।बातचीत में तिल्दा भाग संख्या 54 के पीठासीन अधिकारी परमानंद पटेल ने बताया कि यहां काफी शान्ति व्यवस्था रहा, मतदाता उत्साह से मतदान किये, सुरक्षा व्यवस्था भी दूरस्थ रहा ।सुबह8बजे से लेकर अभी तक शाम के4बजे तक कूल मतदान का प्रतिशत 63 प्रतिशत तक हुआ है, शेष बचे हुए1 घण्टे के बाद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी निश्चित होगी।वहीं डोंगरा पहुँचने पर पत्रकार गोलू कैवर्त को लवन थाना प्रभारी केसर पराग ने बताया कि डोंगरा सहित लवन अंतर्गत सभी गॉव में चुनाव शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रहा है, कंही से भी किसी भी प्रकार से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुआ है।डोंगरा में भी लगभग पीठासीन अधिकारी के बताए अनुसार 67 प्रतिशत मतदान होने की की जानकारी दिये गए हैं।
ग्राम पंचायत तिल्दा में शाम 4बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान ,मतदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग में लगे हुए हैं।।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
