गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रा में इन दिनों लोगो को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक टंकी से सभी घर पानी पहुंचना सम्भव नहीं है एवं नवनिर्मित दूसरी पानी टंकी का निर्माण किया जा चुका है, पानी टंकी आपरेटर राजू एवं सरपंच पवन खरे द्वारा बताया गया की ट्रायल में ही लीकेज के कारण पानी टपकना एवम पानी चढ़ने में दिक्कत आ रही है। इन सारी बातों को सरपंच द्वारा क्षेत्र के जनपद सदस्य सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू को अवगत कराया गया। तत्काल ग्राम पंचायत पेंड्रा पहुंच कर जनपद सभापति अर्चना साहू, सरपंच पवन खरे, उपसरपंच तुलसी साहू, पंच श्यामलाल निषाद, रेखराम घृतलहरे, पंच गीता, भारती यादव, टेकचंद, कोमल इत्यादि पानी टंकी के अवलोकन कर सभापति अर्चना साहू के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अर्पिता पाठक को जांच कर दोषी कर्मचारी अधिकारी व ठेकेदार के प्रति कार्यवाही व अतिशीघ्र पेयजल उपलब्ध कराने सरपंच, पंच साथियों के साथ ज्ञापन सौंपे। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अतिशीघ्र जांच कर कार्यवाही करने एवं पेय जल पानी उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


