गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। विकास खण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलझर में गलियों में कीचड़ नल का पानी गलियों में बहती है।
वार्ड क्रमांक 6 और 5 में गलियों में कीचड़ है नल का पानी गलियों में बहती है नल जल योजना के तहत घरों घर नल कनेक्शन लगाया गया है।
लेकिन लोगों द्वारा घरों में नल का पानी रोकने के लिए सोफता का निर्माण नहीं किया गया है । जिससे गलियों में कीचड़ हो रही है ग्रामीणों को कीचड़ से होकर रास्ते पर चलना पड़ता है जिससे ग्रामीण लोग परेशान हैं ।इस साल नालियों की सफाई नहीं की गई है बारिश का पानी गलियों में रुक रही है जिससे गांवों में मच्छर उत्पन्न हो रही है बारिश का पानी गलियों में रूकने से छोटे बच्चे को कीचड़ में खेलते हुए देखा जा सकता है ।
इसी तरह गलियों में कीचड़ राह तो विभिन्न प्रकार के बिमारियों का समाना ग्रामीणों को करना पड़ सकता है इस समस्या की ओर कोई भी पंचायत जनप्रतिनिधि ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


