गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरसी के सरपंच महेश राम साहू की गत दिनों आकस्मिक मृत्यु हो जाने के पश्चात कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ नवीन पटेल के निर्देश पर ग्राम पंचायत की बैठक आहूत कर कार्यकारी सरपंच का चयन किया गया है। बैठक में सभी पंचों ने राय मशवरा कर श्रीमती तारिणी हुकुम लाल सिन्हा को सर्वसम्मति से कार्यकारी सरपंच चुना। बैठक में ग्राम पंचायत के सभी पंच गण सचिव चेतन राम साहू प्रतिष्ठित ग्रामीण जन जगन्नाथ साहू हुकुम लाल सिन्हा आदि उपस्थित थे। श्रीमती तारिणी सिन्हा के निर्वाचन उपरांत सभी उपस्थित ग्रामीण आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में गांव के उत्थान एवं ग्रामीणों की मंशानुरूप विकास कार्य होने छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीणों के सहायता की योजनाओं आदि का अधिकाधिक लाभ मिलने के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


