गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव सजन सिंह ठाकुर के पुत्र सरोज कुमार ठाकुर को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय सज्जन सिंह ठाकुर जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। ग्राम पंचायत सचिव के पद पर रहते हुए विगत 5 जनवरी 2023 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने स्वर्गीय श्री ठाकुर के पुत्र सरोज कुमार ठाकुर का अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी कर उन्हें ग्राम पंचायत टेंगनाबासा, जनपद पंचायत छुरा में पदस्थ किया है।
There is no ads to display, Please add some


