गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव संघ ने नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू से भेंट की और बधाई देते हुए संघ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भेंट करने वालों में पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष गोविंद साहू, सचिव झम्मन पटेल, संतोष साहू, हुकूमत साहू, उत्तम बंजारे, उत्तम साहू, कोमल साहू, चंद्रकुमार तिवारी, सोनाराम वर्मा, तुलस साहू, ओमप्रकाश सिन्हा, हुलसी साहू, इंद्र सत्यम, रेखा साहू, तरूण सिन्हा, ईश्वरी साहू शामिल थे। वहीं ग्राम परसदाजोशी से नारायण साहू, गणेश विश्वकर्मा, हरियाली, तिलेश्वर सेन, टेकसिंह शुरू, रिसी निषाद, जीवन साहू ने भेंट की और इन लोगों ने बताया कि ग्राम रावड़, हथखोज, बिड़ोरा, खुड़सा, परसदाकला आदि में अवैध रूप से रेत माफियाओं द्वारा रेत का लंबे समय से उत्खनन कर मनमाने दरों पर बेचा जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


