फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विगत दिनों समीपस्थ माण्डब्य ऋषी आश्रम मे ग्राम पटेल संघ ब्लॉक फिंगेश्वर एंव तहसीह राजिम की बैठक आयोजित कि गई।जिसमे समस्त ग्रामो के पटेल बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए जनकारी दि गई कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा 6 मार्च को बजट मे पटेलो को तीन हजार रुपया मासिक मान देय देने की घोषणा कि गई थी।बाद मे उसे वार्षिक कर दिया गया,जिससे पूरे पटेल संघ नराज है और बैठक मे प्रस्ताव पारित किया गया कि जबतक सरकार हमारे छः सूत्री माँगों को पुरा नही करेगी तबतक हम लोग अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद रखेगे।इसी दौरान रोहित साहू भाजपा प्रत्याशी राजिम विधानसभा अपना प्रचार करते हुए बैठक मे शामिल हुए जिनका तिलक लगाकर संघ के अध्यक्ष ने स्वागत किया उन्होंने अपने उदबोधन में कहा की क्रांग्रेस सरकरा झूठ बोल कर सत्ता मे आते है फिर मुकर जाते है यादि हमारी सरकार आयेगी तो आप लोगों की जायज मांग को पूरा करेगे क्योकि पटेल ग्राम का प्रमुख व शासन द्वारा नियुक्त किये गये सम्मानित पद है । एंव पटेल लोग शासन के महत्वपूर्ण कार्य जैसे कर वसूली,लगान वसूली,गाँव मे शांती व्यवस्था जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य करते है। बैठक मे प्रमुख रुप से संघ के अध्यक्ष दयाराम यदू ,सचिव जगत राम साहू , एंव समस्ता पटेल पदाधिकारी उपास्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


