ग्राम परसदाकला में हाट बाजार शेड का लोकार्पण हुआ
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम परसदाकला में सरपंच की सक्रियता एवं लगातार गांव के विकास के लिए व्यक्तिगत ढंग से प्रयास करते हुए अनेकानेक निर्माण कार्य करवाने में मदों को प्राप्त करने में सफल होते हुए मंडी बोर्ड रायपुर द्वारा स्वीकृत हाट बाजार शेड राशि 35.34 लाख का लोकार्पण समारोह जनकराम श्रीवास प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृशि साख समिति परसदाकला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कांति निशाद सरपंच ग्राम पंचायत परसदाकला ने किया अतिथियों ने इस अवसर पर परसदाकला में हुए विकास एवं निर्माण कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ग्रामीण विकास योजना का लाभ हमारे क्षेत्र में मिला यही कारण है कि इस पूरे क्षेत्र में परसदाकला ग्राम पंचायत को विकास का दूसरा रूप कहा जाता है। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर नारियल फोड़कर बाजार शेड का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनक श्रीवास, कांती निशाद, उपसरपंच कुलेश्वर निशाद, हेमपुश्पा साहू, ललिता निशाद, बिसराम निशाद, दानेश्वरी साहू, भगवती निशाद, लक्ष्मण सेन, गिरधारी निशाद, कुमारू साहू, संतोश निशाद, जीतराम साहू, पार्वती निशाद, ओमप्रकाश, हेमलाल निशाद, लेखूराम, सीतादास आदि शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some
